NCL में ऑपरेटर पदों के लिए निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Updated at : 10 Apr 2026 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
NCL Trainee Recruitment 2026

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

NCL Trainee Recruitment 2026: NCL की यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है, जो टेक्निकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं. इस भर्ती के माध्यम से ऑपरेटर, स्टाफ नर्स, टेक्नीशियन जैसे पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें कुल 577 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. जानें कैसे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

NCL Trainee Recruitment 2026: अगर आप केवल 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की खोज कर रहे हैं, तो NCL की यह भर्ती आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है. जिन कैंडिडेट्स को टेक्निकल फील्ड में काम करना पसंद है, वे NCL HEMM (Heavy Earth Moving Machinery) के ऑपरेटर पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 9 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स NCL CILकी ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑपरेटर पोस्ट में कुल 577 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. 

NCL Trainee Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले NCL की ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाएं. 
  • Recruitment सेक्शन पर जाकर NCL HEMM Operator Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर फीस (अगर लागू हो तो) जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

NCL Trainee Recruitment 2026 Notification Check Here

वैकेंसी डिटेल्स 

पोस्ट का नाम (Post Name)कुल पद (Total Vacancy)
डम्पर ऑपरेटर (Dumper Operator)308
डोजर ऑपरेटर (Dozer Operator)52
स्टाफ नर्स (Staff Nurse)47
सरफेस माइनर ऑपरेटर (Surface Miner)43
ग्रेडर ऑपरेटर (Grader Operator)34
ओवरसियर – सिविल (Overseer Civil)30
पे-लोडर ऑपरेटर (Pay Loader)18
क्रेन ऑपरेटर (Crane Operator)17
टेक्नीशियन – पैथोलॉजिकल (Technician Pathological)12
फार्मासिस्ट (Pharmacist)04
फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist)04
टेक्नीशियन – रेडियोग्राफर (Technician Radiographer)03
जूनियर टेक्नीशियन – ECG (Jr Technician ECG)02
टेक्नीशियन – डेंटल (Technician Dental)02
टेक्नीशियन – रिफ्रैक्शन/ऑप्टोमेट्री01
कुल पदों की संख्या577

एलिजिबिलिटी और आयु सीमा 

NCL की इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स कम से कम 10वीं या 12वीं पास होने चाहिए. या फिर रिलेटेड ट्रेड में IT या डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी हो सकता है. कुछ पदों के लिए एक्सपिरियंस भी मांगा जा सकता है. ऑपरेटर ट्रेनी के पोस्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 30 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छुट मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: NPCIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola