बोल बम से गूंज उठे शिवालय

Updated at : 05 Aug 2014 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
बोल बम से गूंज उठे शिवालय

सिल्ली व मुरी के मंदिरों व शिवालयों में लगी रही भक्तों की लाइन सिल्ली : सावन की अंतिम सोमवारी पर चार अगस्त को मुरी, सिल्ली व आसपास के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों व शिवालयों में पहुंचने लगे. देखते ही देखते कई मंदिरों में काफी […]

विज्ञापन

सिल्ली व मुरी के मंदिरों व शिवालयों में लगी रही भक्तों की लाइन

सिल्ली : सावन की अंतिम सोमवारी पर चार अगस्त को मुरी, सिल्ली व आसपास के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों व शिवालयों में पहुंचने लगे.

देखते ही देखते कई मंदिरों में काफी भीड़ जुट गयी. कई श्रद्धालुओं ने नदी से कलश में जल लेकर पैदल ही शिवालय पहुंचे और भोले बाबा का जलाभिषेक किया. इस दौरान मंदिर परिसर बोल बम, बोल बम व हर हर महादेव के बोल से गूंज रहे थे. शिवालय परिसर केसरिया रंग से रंगा नजर आ रहा था. जलाभिषेक करने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा. कई मंदिरों में शाम को श्रृंगार पूजा का भी आयोजन किया गया. सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था.

मुरी. रूद्र परिवार के सौजन्य से सावन की अंतिम सोमवारी पर चार अगस्त को पुराना बाजार छोटा मुरी स्थित बुढ़ा बाबा शिव मंदिर के प्रांगण में शिव महिमा चर्चा की गयी. इस अवसर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिन्होंने कथा सुनीं. आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola