ePaper

सकारात्मक सोच से आगे बढ़ रही हैं खूंटी की महिलाएं

Updated at : 23 Oct 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
सकारात्मक सोच से आगे बढ़ रही हैं खूंटी की महिलाएं

खूंटी : विकसित सोच व आगामी मांग की नपी-तुली भविष्यवाणी एक व्यापारी को सफलता की सीढ़ियों तक पहुंचने का काम करती है. ग्रामीण विकास विभाग(जेएसएलपीएस) खूंटी से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं जेएसएलपीएस के सहयोग से गेंदा फूल की खेती की है. जिले के तोरपा, मुरहू व सदर प्रखंडों में करीब चार लाख पौधे लगाये गये थे, […]

विज्ञापन

खूंटी : विकसित सोच व आगामी मांग की नपी-तुली भविष्यवाणी एक व्यापारी को सफलता की सीढ़ियों तक पहुंचने का काम करती है. ग्रामीण विकास विभाग(जेएसएलपीएस) खूंटी से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं जेएसएलपीएस के सहयोग से गेंदा फूल की खेती की है. जिले के तोरपा, मुरहू व सदर प्रखंडों में करीब चार लाख पौधे लगाये गये थे, जो अब धीरे-धीरे कुसुमित हो रहे हैं.

इन कुसुमित फूलों को दीपावली महापर्व से पूर्व बाजार में बिक्री के लिए भेजे जाने की योजना बनायी गयी है. दीपावली के समय इन फूलों के बढ़े हुए मांगों की वजह से किसानों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद रहती है. इस वर्ष झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना जोहार के अंतर्गत गठित विभिन्न उत्पादक समूह की महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए कुल उत्पाद को थोक बाजार में बेचने का फैसला किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola