जुम्मे की नमाज में उमड़े रोजेदार
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन
रमजान माह के तीसरे जुम्मे की नमाज शुक्रवार को अदा की गयी.
विज्ञापन
खूंटी.
रमजान माह के तीसरे जुम्मे की नमाज शुक्रवार को अदा की गयी. इस अवसर पर खूंटी के सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ रोजेदारों ने नमाज पढ़ी. जुम्मे को लेकर खूंटी कर्रा रोड स्थित जामा मस्जिद में मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने नमाज अदा करायी. मस्जिद ए जोहरा पाशा कालोनी में हाफिज मोहम्मद साजिद, मदीना मस्जिद जन्नत नगर खूंटी में मौलाना अयाज अहमद खान और मस्जिद ए कौशर में हाफिज यूनुस ने नमाज अदा करायी. वहीं मदरसा अरबिया इस्लामिया कासिमुल उलूम आजाद रोड खूंटी में मुफ्ती मोहम्मद आरिफ ने नमाज अदा की. सभी मस्जिदों और मदरसा में नमाजियों की खासी भीड़ देखी गयी. नमाज के बाद सभी लोगों ने पूरे विश्व में शांति कायम होने की दुआ मांगी. साथ में अपने मुल्क की तरक्की के लिए भी दुआ मांगी. इसी के साथ रोजेदार अब ईद की तैयारियों में जुटने लगे हैं.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन