खूंटी में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, डीसी ने निर्माण एजेंसियों को समय पर काम पूरा करने को कहा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त और अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी उपायुक्त ने विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया.

विज्ञापन

खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने विभिन्न विभागों की कार्यकारी एजेंसियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने जिले में संचालित पुल-पुलिया, सड़क, भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली.

विज्ञापन

लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त ने लंबित योजनाओं के कारणों की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा.

बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना, पथ निर्माण विभाग, एनआरईपी सहित अन्य विभागों के तहत संचालित सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने अनटाइड फंड का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी पर जोर

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को नियमित रूप से जल गुणवत्ता परीक्षण कराने का निर्देश दिया. साथ ही एमवीएस, इन्टेक वेल और अन्य पेयजल योजनाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने को कहा.

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन प्रमंडल, एनआरईपी, पथ प्रमंडल समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola