खेत में करंट लगने से मौसा और बेटा की मौत, होली के दिन गांव में मातम

Updated:
विज्ञापन

मौसा और बेटा कांची नदी से सिंचाई कर तार को लपटने दौरान करंट लग जाने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

बुंडू. बुंडू प्रखंड के हेंठबुढाडीह गांव में बुधवार को होली त्योहार के दिन मौसा और बेटा कांची नदी से सिंचाई कर तार को लपटने दौरान करंट लग जाने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान रितेश कुमार महतो (17) पिता जगमोहन महतो गांव हेंठ बुढाडीह, दूसरा अर्जुन महतो (38) पिता रामदयाल महतो गांव उरांवडीह राहे निवासी के रूप में कीगयी है. ग्रामीणों के मुताबिक होली पर्व में अर्जुन महतो अपने साढु घर हेंठ बुढाडीह आये हुए थे. दोनों बुधवार को मौसा और बेटा कांची नदी के किनारे खेत में सब्जी का पटवन किया तत्पश्चात तार लपटने के वक्त बिजली के संपर्क में आ गये. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया मृतक के माता और पत्नी बेहोश हो गयी. इसके साथ कई लोग बेहोश हो गये. पुलिस प्रशासन स्थानीय लोगों के मदद से अनुमंडल अस्पताल बुंडू से इलाज के लिए टीम मंगाया गया. इस घटना की सूचना मिलते ही बुंडू पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रांची रिम्स से पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार को परिजन को सौंप दिया. इस असामयिक घटना से गांव में शोक का माहौल है. दोनों मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola