सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी-कोलेबिरा स्टेट हाइवे तीन में मरचा मोड़ के नजदीक घुमावदार पथ पर गुरुवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

रनिया.

खूंटी-कोलेबिरा स्टेट हाइवे तीन में मरचा मोड़ के नजदीक घुमावदार पथ पर गुरुवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तोरपा थाना क्षेत्र के टाटी नयाटोली निवासी रोशन बागे (17) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार रोशन बागे और अमन गुड़िया एक बाइक में सवार होकर पोकला जा रहे थे. इसी क्रम में सड़क के घुमाव में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित साइन बोर्ड से टकरा गयी. जिसके बाद बाइक करीब 20 फीट आगे झाड़ी में घुस गयी. जिससे रोशन बागे की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक में सवार गुफु गांव निवासी अमन गुड़िया (16) गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए तोरपा रेफरल अस्पताल भेजा. वहीं शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola