सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खूंटी में JMM की श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने किया याद
foto | Prabhat Khabar Network
खूंटी में झामुमो ने पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी। जुबैर अहमद ने इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उनके योगदान को याद किया।
खूंटी. झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर झामुमो जिला कमेटी की ओर से बुधवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. इसमें पार्टी के पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. सभी ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा.
झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन झामुमो परिवार के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोडने और आम जनता के हित में लगातार काम किया. उनका सरल व्यवहार, संघर्षशील व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा.
उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के विचारों, संघर्ष और जनसेवा की भावना को आगे बढाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी उनके योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय सदस्य भोलानाथ लाल, मकसूद अंसारी, मनोज मंडल, सनिका बोदरा, तौकीर आलम, मोजीर अंसारी, प्रदीप केशरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए