खूंटी के सीनियर पास्टर नुकस मुण्डू का निधन, 10 सितंबर को गोड़ाटोली कुरहू कब्रिस्तान में होगा अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन

नुकस मुण्डू का फाइल फोटो : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पेंटीकोस्टल चर्च के सीनियर पास्टर नुकस मुण्डू का लंबी बीमारी के बाद निधन. 10 सितंबर को गोड़ाटोली कुरहू कब्रिस्तान में होगा अंतिम संस्कार।.मसीही समाज में शोक.

विज्ञापन

खूंटी. मेंटीकोस्टल चर्च ऑफ़ गॉड गोड़ाटोली कुरहू के सीनियर पास्टर नुकस मुण्डू का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. वे वर्षों से समुदाय की सेवा कर रहे थे. उनके निधन से मसीही समाज और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

कई महीनों से चल रहा था इलाज

वे गोड़ाटोली कुरहू स्थित अपने निवास स्थान पर ही पिछले कई महीनों से अस्वस्थ थे. लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया.

10 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

शोक संतप्त परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार और दफन क्रिया आज यानी 10 सितंबर 2026 (बृहस्पतिवार) को दिन के लगभग 1 बजे गोड़ाटोली कुरहू कब्रिस्तान में संपन्न होगी.

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने की अपील

परिवार और चर्च समिति की ओर से सभी शुभचिंतकों, संबंधियों और स्थानीय लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अंतिम दर्शन के लिए पहुंचकर परिवार को सांत्वना दें.

ये भी पढ़ें: खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के 11 खिलाड़ियों का SGFI नेशनल के लिए चयन, बनाया नया रिकॉर्ड

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola