खूंटी में SIR ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की बाइक स्पीड ब्रेकर पर फिसली, पैर में फ्रैक्चर
खूंटी के मुरहू में बाइक से लौट रहे प्रधानाध्यापक नीरज पाठक स्पीड ब्रेकर के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है।
खूंटी. मुरहू प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कुजराम के प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज पाठक मंगलवार को सडक दुर्घटना में घायल हो गये. हादसा जाते गांव के समीप हुआ. दुर्घटना में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया.
जानकारी के अनुसार, नीरज पाठक को विंदा पंचायत भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्य में लगाया गया था. मंगलवार को एसआइआर का कार्य पूरा करने के बाद वह बाइक से मुरहू लौट रहे थे. इसी दौरान जाते गांव के समीप सडक पर बने स्पीड ब्रेकर को पार करने के दौरान उनकी बाइक असंतुलित हो गयी. इससे वह सडक पर गिरकर घायल हो गये.
घटना के बाद शिक्षक सुजय मांझी और स्थानीय लोगों की मदद से घायल नीरज पाठक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद पैर में फ्रैक्चर की जानकारी दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए