दोस्तों के साथ खूंटी के कमंता डैम में नहाने गया युवक लापता, खोजबीन जारी

Updated:
विज्ञापन

दोस्तों के साथ कमंता डैम पर नहाने गया युवक लापता हो गया.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Khunti News: खूंटी के कमंता डैम में नहाने गया 21 वर्षीय युवक आकाश पूर्ति लापता हो गया. दोस्तों के साथ नहाने गया युवक अचानक गायब हो गया. डैम किनारे उसके कपड़े मिले हैं. पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार खोजबीन कर रही है.

विज्ञापन

खूंटी से चंदन कुमार की रिपोर्ट

Khunti News: खूंटी जिले के कमंता डैम में नहाने गया एक युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. घटना के बाद से इलाके में चिंता और बेचैनी का माहौल है. शुक्रवार की दोपहर तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था. पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है. आशंका जतायी जा रही है कि युवक नहाने के दौरान डैम में डूब गया होगा, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

ऑटो से पहुंचे थे छह दोस्त

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अनिगड़ा गांव के छह युवक एक ऑटो से कमंता डैम नहाने के लिए पहुंचे थे. इनमें करन सिंह, बिंदेश्वर होरो, सुखराम पाहन, घासीराय पाहन, सुबोध सारुकद पूर्ति और 21 वर्षीय आकाश पूर्ति शामिल थे. सभी युवक डैम में नहाने के लिए उतर गये. कुछ देर बाद जब बाकी सभी युवक नहाकर बाहर निकले, तब आकाश पूर्ति कहीं दिखाई नहीं दिया. इसके बाद दोस्तों ने आसपास काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.

डैम किनारे मिले युवक के कपड़े

तलाश के दौरान डैम के किनारे आकाश पूर्ति के कपड़े पड़े मिले. इससे आशंका और गहरा गयी कि वह नहाने के दौरान पानी में डूब गया होगा. हालांकि उसे डूबते हुए किसी ने नहीं देखा. दोस्तों और स्थानीय लोगों ने डैम के आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गये और युवक की तलाश में जुट गये.

प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. कार्यपालक दंडाधिकारी विपिन चंद्र विश्वास, सीओ प्रदीप कुमार, खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर सीताराम डांगी, चंदन कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से डैम और आसपास के इलाकों में युवक की तलाश शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ें: बरकट्ठा के बंद पड़े अवैध पत्थर खदान में डूबने से बच्चे की मौत, बुझ गया घर का चिराग

एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से होगी तलाश

शुक्रवार को युवक की खोजबीन के लिए गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है. टीम डैम के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाएगी ताकि युवक का पता लगाया जा सके. फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन कर रही है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि युवक का जल्द से जल्द पता चल सके.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने बदल दिए 17 थाना प्रभारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola