डैम से आकाश पूर्ति का शव निकाला गया

Updated:
विज्ञापन
डैम से आकाश पूर्ति का शव निकाला गया

खूंटी के कमंता स्थित डैम में नहाने के दौरान लापता हुए आकाश पूर्ति (21) का शव 27 घंटे के बाद शुक्रवार को शाम 5.15 बजे बरामद किया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि,

खूंटी.

खूंटी के कमंता स्थित डैम में नहाने के दौरान लापता हुए आकाश पूर्ति (21) का शव 27 घंटे के बाद शुक्रवार को शाम 5.15 बजे बरामद किया गया. लगभग तीन घंटे तक एनडीआरएफ की टीम ने डैम में शव की तलाश की. जब नौका से उसका कहीं पता नहीं चल सका, तब गोताखोर पानी के अंदर गये. वहीं आगे की प्रक्रिया के लिए शव पुलिस को सौंप दिया गया. इस दौरान डैम के चारो ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए थे. वहीं प्रभारी एसडीओ एलआरडीसी अरविंद कुमार ओझा, कार्यपालक दंडाधिकारी विपिन चंद्र विश्वास, सीओ प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे. ज्ञात हो कि गुरुवार को दोपहर के बाद आकाश पूर्ति अपने कुछ साथियों के साथ कमंता डैम नहाने के लिए गया था. जब उनके साथ नहाकर बाहर निकला तो आकाश गायब था. उसकी काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका. इसके बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया. एनडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे से अधिक देर तक सर्च अभियान चलाया. जिसके बाद शाम में उसका शव बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस उसके डूबने के कारणों का पता लगा रही है.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola