एक ही स्थान पर दो सड़क हादसे, बाल-बाल बचे पूर्व सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी

खेत में पड़ी पूर्व सिविल सर्जन डॉ नागेष्वर मांझी की कार | Prabhat Khabar Network
खूंटी-सिमडेगा मार्ग पर एक ही स्थान पर दो सड़क हादसे हुए, जिसमें पूर्व सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी और एक सेवानिवृत्त सैनिक घायल हो गए। जानें पूरी खबर।
तोरपा: खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक ही स्थान पर अलग-अलग समय में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में खूंटी के पूर्व सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी और सेवानिवृत्त सैनिक जयसिंह होरो घायल हो गये. दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. जयसिंह होरो मुरहू प्रखंड के कोड़ाकेल पंचायत की मुखिया मरियम होरो के पिता हैं.
पहली दुर्घटना में डॉ. नागेश्वर मांझी अपनी कार से तोरपा से बिरसा हॉस्पिटल जियारप्पा जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गयी. कार वे खुद चला रहे थे और वाहन में अकेले थे. दुर्घटना के बाद तोरपा उपप्रमुख संतोष कर, सौरभ मांझी और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बिरसा हॉस्पिटल जियारप्पा भेजा गया. वहीं, कार को बाहर निकाला गया.
इसके कुछ देर बाद उसी स्थान पर एक बाइक ने वहां खड़े सेवानिवृत्त सैनिक जयसिंह होरो को टक्कर मार दी. दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका एक पैर टूट गया. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










