खूंटी में पलाश शिक्षक प्रशिक्षण शुरू, 151 विद्यालयों के अध्यापकों ने लिया भाग

Updated:
विज्ञापन
प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक | Prabhat Khabar Network

प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक | Prabhat Khabar Network

खूंटी में पलाश कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें 151 विद्यालयों के शिक्षक मातृभाषा आधारित शिक्षण का कौशल सीख रहे हैं।

विज्ञापन

खूंटी: पलाश (मल्टीलिंगुअल एजुकेशन) कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण की शुरुआत हुई. प्रशिक्षण में जिले के सभी छह प्रखंडों के 151 पलाश विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं. इसका आयोजन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, खूंटी और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में किया जा रहा है.

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को मातृभाषा आधारित बहुभाषी शिक्षण, बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धति और प्रभावी अधिगम के लिए आवश्यक कौशल विकसित किए जा रहे हैं. राज्य स्तरीय एमएलई टीम के सदस्य नीरज कुमार राणा और शैलेंद्र अवस्थी प्रशिक्षण दे रहे हैं. मौके पर जिला कार्यक्रम समन्वयक अंकज कुमार, जिला अकादमिक समन्वयक अजय सिन्हा, सादिया फातिमा सहित अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola