सागर मुंडा हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या को दिया था अंजाम

Updated:
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमी संग मिल कर सागर मुंडा हत्याकांड को दिया था अंजाम

खूंटी में सागर मुंडा हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन

खूंटी: खूंटी के डहुगुट स्थित सरना टांड़ में ठुरहू पाहन उर्फ सागर मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. उसकी हत्या पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल कर कर दी थी. ठुरहू पाहन उर्फ सागर मुंडा की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी मुक्ता कुमारी और उसके प्रेमी मारंगहादा थाना क्षेत्र के काड़ेतुबित गांव निवासी जोटो तिर्की उर्फ सेलाय को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इस संबंध में पुलिस ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पत्नी और उसके प्रेमी ने मिल कर ठुरहू पाहन उर्फ सागर मुंडा की हत्या कर दी. इसके बाद साक्ष्य को छिपाने की नीयत से शव को झाड़ियों में छिपा दिया. कुछ समय बाद उसका शव बरामद किया गया. आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दौली, गमछा और अन्य सामान बरामद किये गये.

एसआइटी का किया गया था गठन

ठुरहू पाहन उर्फ सागर मुंडा का शव 24 जुलाई को बरामद किया गया था. इसके बाद मामले की छानबीन के लिए एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर एसआइटी का गठन किया गया था. टीम ने कांड के उद्भेदन के लिए तकनीकी और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर छानबीन की. जिसके बाद पुलिस ने जोटो तिर्की उर्फ सेलाय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. जिसमें उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. वहीं उसने कांड में मृतक की पत्नी मुक्ता कुमारी के भी शामिल होने की बात कही. पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने हत्या की बात को स्वीकार कर ली.

पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी हो गयी थी सागर को

ठुरहू पाहन उर्फ सागर मुंडा को अपनी पत्नी मुक्ता कुमारी की अवैध संबंध के बारे में जानकारी मिल गयी थी. इसे लेकर वह आपत्ति कर रहा था. वहीं पत्नी को प्रताड़ित भी करने लगा था. इसी को लेकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola