मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

पिपरवार : कोल माइन ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआइ) पिपरवार की बैठक बचरा ऑफिसर्स क्लब बचरा में एलएन राणा की अध्यक्षता में हुई. मौके पर अशोक परियोजना के तीन अधिकारियों के साथ मारपीट करनेवाले लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गयी. साथ ही प्रबंधन के आश्वासन के अनुरूप सीआइएसएफ की मौजूदगी में ब्लास्टिंग […]
पिपरवार : कोल माइन ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआइ) पिपरवार की बैठक बचरा ऑफिसर्स क्लब बचरा में एलएन राणा की अध्यक्षता में हुई. मौके पर अशोक परियोजना के तीन अधिकारियों के साथ मारपीट करनेवाले लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गयी.
साथ ही प्रबंधन के आश्वासन के अनुरूप सीआइएसएफ की मौजूदगी में ब्लास्टिंग का काम करने व माइन रूल रेगुलेशन के तहत ड्यूटी करने पर सहमति बनी. बैठक में बबन सिंह, एन चटर्जी, एमएम डोंगरे, एके सिंह, राहुल पंसोर, छोटन महथा, एपी यादव, मोहन लाल सिंह, बिनोद कुमार दीपक, श्रवण कुमार, बिनोद कुमार सिंधिया आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




