जर्जर सड़क पर पैदल चलना भी दूभर

Updated at : 08 Aug 2019 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
जर्जर सड़क पर पैदल चलना भी दूभर

डकरा :डकरा भाया मानकी चूरी होते हुए राय की सड़क पर लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. लगभग नौ किमी. लंबी इस सड़क पर किसी छोटे चारपहिया वाहन से चलना तो असंभव है, लेकिन मजबूरी में जो इस सड़क पर इस तरह के वाहन से चलते हैं तो उन्हें लगभग एक घंटे […]

विज्ञापन
डकरा :डकरा भाया मानकी चूरी होते हुए राय की सड़क पर लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. लगभग नौ किमी. लंबी इस सड़क पर किसी छोटे चारपहिया वाहन से चलना तो असंभव है, लेकिन मजबूरी में जो इस सड़क पर इस तरह के वाहन से चलते हैं तो उन्हें लगभग एक घंटे का समय लग जाता है.
खलारी, पिपरवार, मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र में कई जगहों पर नयी सड़क का निर्माण हुआ है. लेकिन कोयलांचल के इस सबसे पुरानी सड़क पर किसी का ध्यान नहीं है. पूर्व में सीसीएल कोयला ढुलाई के लिए इस सड़क का उपयोग करती थी. उस समय सीसीएल इसकी मरम्मत भी कराती थी.
लेकिन विगत 10 साल से सीसीएल इस सड़क का उपयोग नहीं के बराबर करती है. तब से सीसीएल ने इसकी मरम्मत करानी भी छोड़ दी. राज्य सरकार भी ध्यान नहीं दे रही है. जिसके कारण डकरा, विश्वकर्मा मोड़, मानकी, टिकेतरी, चूरी, राय के निवासी परेशान हैं. लोगों ने राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार सड़क बनाने की मांग कर चुके हैं. विधायक से भी कई बार लिखित और मौखिक मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
कांके विधायक प्रतिनिधि रमेश विश्वकर्मा ने बताया कि विधायक के पहल पर इसका सर्वे कराया गया है और पथ निर्माण विभाग को भेजा गया है. खलारी के भाजपा के शशिभूषण सिंह ने बताया कि सांसद संजय सेठ को इस सड़क की खराब हालत की जानकारी पिछले दिनों ग्रामीणों ने दी थी. इस महीने विभागीय अधिकारियों से बात कर उन्हें जर्जर सड़क की जानकारी देकर अविलंब उसे बनवाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola