उपद्रव से निपटने को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

Updated:
विज्ञापन
उपद्रव से निपटने को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

बकरीद पर्व के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर उपद्रव से निपटने का मॉक ड्रिल किया.

विज्ञापन

खूंटी. जिला पुलिस ने सोमवार को स्थानीय कचहरी मैदान में आगामी बकरीद पर्व के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर उपद्रव से निपटने का मॉक ड्रिल किया. इस दौरान एसपी ऋषभ गर्ग ने सभी पुलिस पदाधिकारी और जवानों को आपात स्थिति से निपटने, भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क रहने और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखना है. जिससे किसी भी परिस्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने कहा कि खूंटी शहरी क्षेत्र समेत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को मजबूत किया जा रहा है. एसपी ने बताया कि प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों की मौजूदगी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा. वहीं बाइक पेट्रोलिंग टीम लगातार क्षेत्र में गश्त करेगी और पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी. एसपी ने जिले वासियों से आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील की. वहीं किसी प्रकार की आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम नंबर 9471771101 पर तुरंत सूचना देने की अपील की है.

प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे

पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग टीम लगातार क्षेत्र में गश्त करती रहेगी

ड्रोन कैमरों से भी की जायेगी शहर की निगरानीB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola