मुख्यमंत्री पनशाला योजना के तहत जिले के थानों में प्याऊ खुला

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पनशाला योजना के तहत जिले के थानों में प्याऊ खुला

आम लोगों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री पनशाला योजना की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए खूंटी जिला पुलिस द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री पनशाला योजना की शुरुआत की गयी. इसके तहत सोमवार को एसपी ऋषभ गर्ग ने जिले के दस थाना और पुलिस पिकेट परिसर में शुद्ध एवं शीतल पेयजल के लिए प्याऊ की शुरुआत की. इस अवसर पर एसपी ऋषभ गर्ग ने प्याऊ से पानी पीकर विधिवत उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सामाजिक दायित्व भी है और मानव सेवा का कार्य भी. उन्होंने कहा कि यह छोटा-सा प्रयास किसी की प्यास बुझाने के साथ-साथ जीवन रक्षा का माध्यम भी बन सकता है. पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी बुनियादी जरूरतों का भी ध्यान रख रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि गर्मी एवं हीटवेव से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें. अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर निकलने से बचें तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आयें.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola