सड़क पर पानी बहने से परेशान हैं ग्रामीण

Updated at : 24 Jul 2014 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर पानी बहने से परेशान हैं ग्रामीण

पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं सड़कों पर बहता है कई घरों का पानी सिल्ली : सिल्ली के कई मुहल्लों में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश में लोग परेशान हैं. सोनार टोला, नीचे टोला व महावीर मंदिर क्षेत्र के सैकड़ों लोग इन दिनों इसी स्थिति से गुजर रहे हैं. इधर, नीचे […]

विज्ञापन

पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं

सड़कों पर बहता है कई घरों का पानी

सिल्ली : सिल्ली के कई मुहल्लों में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश में लोग परेशान हैं. सोनार टोला, नीचे टोला व महावीर मंदिर क्षेत्र के सैकड़ों लोग इन दिनों इसी स्थिति से गुजर रहे हैं.

इधर, नीचे टोला स्थित शिव मंदिर के समीप की नालियां बजबजा रही हैं. ऐसे में मंदिर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मुहल्ले के लोगों ने बताया कि कुछ घरों का पानी सड़कों पर बहता है, इसलिए सड़कों पर सालों भर पानी जमा रहता है. वहीं सड़क के ऊपरी इलाके के घरों से निकला पानी भी नीचे के मुहल्लों में जमा हो जाता है़.

छाताटांड व नीचे टोला में हाल में बनाया गया पीसीसी को भी ऊंचा कर दिया गया है़ इस कारण पानी का कहीं भी निकास नहीं है़ लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत स्थानीय मुखिया व प्रमुख से कर चुके हैं, लेकिन समस्या समाधान की दिशा में अब तक पहल नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola