ePaper

झारखंड में भाजपा नेता, पत्नी व बेटे की हत्या, घर में घुस कर मारी गोली, इलाके में सनसनी

Updated at : 23 Jul 2019 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में भाजपा नेता, पत्नी व बेटे की हत्या, घर में घुस कर मारी गोली, इलाके में सनसनी

20 सूत्री के उपाध्यक्ष थे मागो मुंडा खूंटी : वर्दीधारी अपराधियों ने मुरहू के सुदूर हेठगोवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना सोमवार की रात लगभग 8.30 बजे की है. मुरहू प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मागो मुंडा, उनकी पत्नी लखमनी मुंडू और […]

विज्ञापन
20 सूत्री के उपाध्यक्ष थे मागो मुंडा
खूंटी : वर्दीधारी अपराधियों ने मुरहू के सुदूर हेठगोवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना सोमवार की रात लगभग 8.30 बजे की है.
मुरहू प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मागो मुंडा, उनकी पत्नी लखमनी मुंडू और पुत्र लिपराय मुंडू की अपराधियों ने गोली मारी है. वहीं मागो मुंडा के भतीजे रमाय मुंडा की पत्नी नौरी देवी को गोली लगी है. घायल को सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है. नौरी देवी की कमर में गोली लगी है.
मागो मुंडा की बेटी राधा मुंडू कुदा पंचायत की मुखिया हैं. मागो मुंडा भाजपा के एसटी मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे. वह मुरहू के महर्षि मेंही आश्रम से भी जुड़े हुए थे. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात में मागो सपरिवार आंगन में बैठे हुए थे.
इसी दौरान वर्दीधारी अज्ञात अपराधी आये और तीन गोलियां चलायी. इसके बाद आसपास के लोग घरों में घुस गये. कुछ देर बाद गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा.
थोड़ी देर बाद जब लोग घरों से बाहर निकले तो मागो मुंडा और लिपराय मुंडा को मृत पाया. वहीं गोली लगने से घायल लखमनी मुंडू को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी आलोक, एसडीपीओ आशीष कुमार महली और मुरहू पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना के पीछे किसका हाथ है, इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.
रात 8.30 बजे अपराधियों ने घर में घुस कर गोली मारी
नौरी देवी को पीछे से लगी गोली
घायल नौरी देवी ने बताया कि वह घर में खाना खा रही थी. इसी क्रम में उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद उसने लखमनी मुंडू को अपनी ओर भागते हुए देखा. इसके बाद वह भी भागने लगी. भागने के क्रम में उसे पीछे से गोली मार दी गयी. इसके बाद वह गिर गयी. गोली चलाने के बाद सभी अपराधी वहां से भाग निकले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola