पेड़ लगायें और दूसरों को भी प्रेरित करें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2019 2:07 AM
खलारी : उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल में गुरुवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने कविता पाठ तथा पौधरोपण से संबंधित नाटक प्रस्तुत किया. प्राचार्या सिस्टर जयंती ने पौधरोपण किया. सिस्टर जयंती ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को पेड़ लगाने चाहिए तथा दूसरों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए. उन्होंने […]
खलारी : उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल में गुरुवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने कविता पाठ तथा पौधरोपण से संबंधित नाटक प्रस्तुत किया. प्राचार्या सिस्टर जयंती ने पौधरोपण किया. सिस्टर जयंती ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को पेड़ लगाने चाहिए तथा दूसरों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि पेड़ से ही जीवन है और इस संसार का हर प्राणी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से वनस्पति जगत से जुड़ा हुआ है. इसलिए इसे बचाना अति आवश्यक है. कहा कि पेड़ों के लगातार काटे जाने से उनकी संख्या कम हो गयी है. जिसके कारण गर्मी बढ़ रही है और ग्लोबल वार्मिंग बढ़ गया है. प्रकृति से छेड़छाड़ करने से हमारा ही नुकसान है. इसलिए जितना हो सके हमें प्रकृति को बचाना होगा और पेड़ लगाना होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका सरोज, रोजी मगदली टोप्पो, मिस दीपिका, रोज़ी कुमारी, नैना, अंजना किशोर लकड़ा आदि का सराहनीय योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










