पानी की समस्या का हल निकाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2019 12:57 AM
खलारी : खलारी पंचायत के गुलजारबाग में पानी की किल्लत को देखते हुए कमेटी ने तीन जगहों पर सबमर्सिबल पंप के साथ पानी टंकी लगायी गयी है. कमेटी के सदस्य जुगेश्वर राम ने बताया कि भीषण गर्मी में पूरे गुलजारबाग में लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. परेशानी हो […]
खलारी : खलारी पंचायत के गुलजारबाग में पानी की किल्लत को देखते हुए कमेटी ने तीन जगहों पर सबमर्सिबल पंप के साथ पानी टंकी लगायी गयी है. कमेटी के सदस्य जुगेश्वर राम ने बताया कि भीषण गर्मी में पूरे गुलजारबाग में लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.
परेशानी हो देखते हुए सरकारी डीप बोर में सबमर्सिबल पंप के साथ सिंटेक्स टंकी लगा कर जलापूर्ति करने की योजना बनायी है. पानी टंकी गुलजारबाग के पंकज मिश्रा के घर के पास, योगेश्वर राम के घर के पास और शंकर दास के घर के पास लगायी गयी है. पंप व टंकी लगानेवालों में जोगेश्वर राम, राजेश गोप, सागर गोप, सूरज मुंडा, शंकर राम, अजय सिंह, पवनराज सिंह बंटी, सत्येंद्र खरवार, धर्मेंद्र, मुस्तफा, कृष्णा राय, खड़ग सिंह आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










