डीसी ने बैठक कर िवभिन्न कोषांगों की जानकारी ली
Updated at : 26 Apr 2019 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

निर्वाचन जीरो एरर प्रक्रिया है: जिला निर्वाची पदाधिकारी खूंटी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सूरज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कार्य सुनिश्चित कराने के निमित विविध कोषांगों के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा हुई. बैठक में कोषांगों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों […]
विज्ञापन
निर्वाचन जीरो एरर प्रक्रिया है: जिला निर्वाची पदाधिकारी
खूंटी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सूरज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कार्य सुनिश्चित कराने के निमित विविध कोषांगों के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा हुई. बैठक में कोषांगों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों व कर्तव्यों से विस्तार से अवगत कराया गया. बैठक में वाहन कोषांग को चुनाव का एक महत्वपूर्ण भाग बताते हुए पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के वाहन स्वामिंयों को अधिग्रहण की तिथि से चुनाव कार्य दिवस तक की कुल राशि का 50 प्रतिशत राशि वितरण करने की जानकारी दी गयी.
एमसीसी व विधि व्यवस्था कोषांग : इस दौरान चुनाव कार्य के लिए विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक योजना बनाने व यथोचित क्रियान्वयन के निर्देश दिये. आचार संहिता का पूर्ण पालन करने के लिए एमसीसी कोषांग को सक्रिय रहने को कहा.
कार्मिक कोषांग: उपायुक्त ने कार्मिक कोषांग के कर्मियों को उनके कार्य क्षेत्र व दायित्वों के विषय में बताया. उन्होंने चुनाव कार्य का निष्पादन त्रुटि रहित करना सुनिश्चित करने काे कहा.
निर्वाचन कोषांग: उपायुक्त ने निर्वाचन कोषांग के सभी कर्मियों से उनके कार्यों का विस्तार से ब्योरा लिया. साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को जीरो एरर प्रक्रिया बताते हुए समयबद्ध् तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये.
सामग्री कोषांग: चुनाव कार्य में सामग्री की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता तथा सामग्री के दुरुपयोग से बचने की सलाह दी. उपायुक्त ने सामग्री कोषांग के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि चुनाव कार्य के दौरान आवश्यकतानुसार सुनिश्चित मतदान सामग्री का उपयोग किया जाना चाहिए.
स्वीप कोषांग: चुनाव के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने व बूथों पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में लगातार विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही. इस क्रम में प्रखंड व मतदान केंद्र स्तर पर मतदाता जागरूकता जिले के विभिन्न बूथों पर प्रभात फेरी, रंगोली, शपथ ग्रहण, हस्ताक्षर, मानव शृंखला, पंपलेट वितरण आदि कार्यक्रम आयोजन करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
लेखा व्यय कोषांग: डीसी ने लेखा व्यय कोषांग के अधिकारियों को निर्वाचन व्यय संबंधी जानकारी दी. साथ ही सैडो आब्जर्वेशन रजिस्टर में विस्तार से निर्वाचन व्यय का पूरा ब्योरा संधारण करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




