आजसू का धरना-प्रदर्शन

Updated at : 09 Jul 2014 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
आजसू का धरना-प्रदर्शन

गोला : आजसू ने प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि प्रखंड में व्याप्त लूट – खसोट और भ्रष्टाचार चरम पर है. दिनेश कुमार महतो ने कहा कि प्रखंड की विभिन्न जनवितरण प्रणाली दुकानों में धांधली है. समय पर लाभुकों को राशन की […]

विज्ञापन

गोला : आजसू ने प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि प्रखंड में व्याप्त लूट – खसोट और भ्रष्टाचार चरम पर है. दिनेश कुमार महतो ने कहा कि प्रखंड की विभिन्न जनवितरण प्रणाली दुकानों में धांधली है. समय पर लाभुकों को राशन की सुविधा नहीं मिलती है.

कार्यालय में दाखिल खारिज प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर लोगों से राशि की वसूली की जाती है. मौके पर जिप पार्षद गोविंद मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप साव, नित्यानंद महतो, प्रबोध चटर्जी, अशोक कुमार शामिल थे.

दुलमी में भी किया गया प्रदर्शन : दुलमी प्रखंड कार्यालय में आजसू कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola