ट्रक व डंपर पलटे, चालक घायल

Updated at : 04 Apr 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक व डंपर पलटे, चालक घायल

मैक्लुस्कीगंज : चामा मुख्य पथ पर चिलम टोंगरी के पूर्व तीखा मोड़ पर कोयला लदा ट्रक यूपी 67 टी 2361 अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना मंगलवार की रात लगभग 12 बजे की बजायी जाती है. ट्रक मां ट्रांसपोर्ट कंपनी गया के अजीत कुमार सिंह का बताया जाता है. ट्रक पिपरवार से कोयला लेकर डेहरी जा […]

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज : चामा मुख्य पथ पर चिलम टोंगरी के पूर्व तीखा मोड़ पर कोयला लदा ट्रक यूपी 67 टी 2361 अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना मंगलवार की रात लगभग 12 बजे की बजायी जाती है. ट्रक मां ट्रांसपोर्ट कंपनी गया के अजीत कुमार सिंह का बताया जाता है.

ट्रक पिपरवार से कोयला लेकर डेहरी जा रहा था.
इसी क्रम में चिलम टोंगरी कोनका के पास तेज गति में होने से ट्रक पलट गया. दुर्घटना में चालक मुकुंद यादव व उप चालक दिलीप कुमार यादव को मामूली चोटें आयी है. जिन्हें अस्पताल भेजा गया है. समाचार लिखे जाने तक ट्रक को नहीं निकाला जा सका था.
डंपर पलटा, बाल-बाल बचा चालक : पिपरवार. सीएचपी-बचरा साइडिंग ट्रांस्पोर्टिंग मार्ग पर राय कोलियरी के निकट बुधवार दोपहर एक हाइवा डंपर नंबर डब्ल्यूबी37बी 6082 अनियंत्रित हो कर पलट गया. हादसे में चालक महेंद्र महतो बाल-बाल बच गया. चालक को मामूली चोटें आयी है. हादसे का कारण डंपर का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है. डंपर सीएचपी से बचरा साइडिंग कोयला ले कर जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola