छह यात्री घायल

Updated at : 26 Jun 2014 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
छह यात्री घायल

पिकअप वैन व ऑटो में टक्कर सिल्ली : रांची-पुरुलिया मार्ग पर सिल्ली में रेफरल अस्पताल के समीप एक पिकअप वैन और ऑटो के बीच हुई टक्कर में छह लोग घायल हो गये. घायल सभी यात्री ऑटो में सवार थे. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रिम्स भेज दिया गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त […]

विज्ञापन

पिकअप वैन व ऑटो में टक्कर

सिल्ली : रांची-पुरुलिया मार्ग पर सिल्ली में रेफरल अस्पताल के समीप एक पिकअप वैन और ऑटो के बीच हुई टक्कर में छह लोग घायल हो गये. घायल सभी यात्री ऑटो में सवार थे. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रिम्स भेज दिया गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पिकअप वैन (जेएच 01बी-0879) मुरी से सिल्ली की ओर जा रहा था़.

इसी दौरान वितरीत दिशा से आ रहे ऑटो (जेएच 01 बीसी-7218) से टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद ऑटो में सवार छह लोग बाहर गिर कर घायल हो गये. घायलों में कैकई देवी, आपुसी देवी, बासुदेव साहू, लालमनी देवी , मनिका देवी व बुधनी देवी शामिल हैं. सभी जोन्हा के रहने वाले बताये जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola