खलारी : महिला से 60 हजार रु की लूट

Updated at : 27 May 2014 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
खलारी : महिला से 60 हजार रु की लूट

खलारी : खलारी थाना से कुछ ही दूरी पर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे महावीर निवासी एक महिला से मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरों ने 60 हजार रुपये लूट लिये. ग्रामीणों ने लूटपाट करने के एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा भाग निकला. बताया जा रहा है कि महिला सोमवार […]

विज्ञापन

खलारी : खलारी थाना से कुछ ही दूरी पर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे महावीर निवासी एक महिला से मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरों ने 60 हजार रुपये लूट लिये. ग्रामीणों ने लूटपाट करने के एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा भाग निकला. बताया जा रहा है कि

महिला सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया की खलारी शाखा से पैसे निकाल कर अपने बेटे सूरज के साथ घर जा रही थी.

मां-बेटे शहीद चौक के निकट पहुंचे थे कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरे पीछे से आये और रुपये से भरा बैग छीन कर भाग निकले. घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मोटरसाइकिल से खलारी ओवरब्रिज की ओर भागे. सूचना पाकर खलारी पुलिस व ग्रामीणों ने लुटेरों का पीछा किया. पुलिस व ग्रामीणों से घिर जाने के भय के कारण लुटेरे चामा के समीप मोटरसाइकिल छोड़ जंगल की ओर भागने लगे. इसी क्रम में एक लुटेरा विजय (18) ग्रामीणों की गिरफ्त में आ गया, जबकि उसका दूसरा साथी चिरंजीवी पैसे के साथ भागने में सफल रहा. ग्रामीणों ने विजय को पुलिस को सौप दिया. विजय ने पुलिस को बताया है कि पैसे उसने ही छीने थे.

चिरंजीवी मोटरसाइकिल चला रहा था. पुलिस ने लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (ओआर42बीपी-0538) को कब्जे में ले लिया. लुटेरे ओड़िशा के रहने वाले बताये जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार, लुटेरों का सरगना रांची में रहता है. उसे चिह्न्ति कर लिया गया है. उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola