डीएसपी के ड्राइवर को ग्रामीणों ने धुना

Updated at : 27 May 2014 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
डीएसपी के ड्राइवर को ग्रामीणों ने धुना

खलारी/डकरा : झारखंड पुलिस के चालक प्रदीप दुबे तथा उसके साथी संजीत सिंह की ग्रामीणों ने धुनाई कर दी. पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा निवासी प्रदीप दुबे खलारी डीएसपी कार्यालय में पदस्थापित है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर नशे में धुत प्रदीप दुबे अपने साथी संजीत सिंह तथा इकबाल […]

विज्ञापन

खलारी/डकरा : झारखंड पुलिस के चालक प्रदीप दुबे तथा उसके साथी संजीत सिंह की ग्रामीणों ने धुनाई कर दी. पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा निवासी प्रदीप दुबे खलारी डीएसपी कार्यालय में पदस्थापित है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर नशे में धुत प्रदीप दुबे अपने साथी संजीत सिंह तथा इकबाल सिंह के साथ मानकी एक नंबर बस्ती पहुंचा और अशोक घासी के घर में बिना पूछे घुस गया. घर में अशोक घासी की बेटी सो रही थी. विरोध के बाद वह बाहर निकल गया. दुबे के इस व्यवहार से नाराज आसपास के लोगों ने दोनों को घेर लिया.

इतने में पुलिस का धौंस दिखा कर प्रदीप दुबे बस्ती के एक युवक को खींच कर अपने साथ लाये मारुति वैन की ओर ले जाने लगा. दुबे को ऐसा करता देख बस्ती के लोग व महिलाएं उग्र हो गयीं और घेर कर उसकी धुनाई कर दी. पुलिस वहां पहुंच कर प्रदीप दुबे व उसके साथियों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी. समाचार लिखे जाने तक तीनों के खिलाफ कार्रवाई की सूचना नहीं मिल पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola