वेतन को लेकर पारा शिक्षकों ने की तालाबंदी

गोला : झारखंड सामुदायिक पारा शिक्षक संघ के तत्वावधान में मानदेय भुगतान को लेकर पारा शिक्षकों ने बीआरसी भवन में तालाबंदी की. पारा शिक्षकों का कहना था कि विभाग की लापरवाही के कारण मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत तिवारी ने कहा कि जब तक मानदेय का भुगतान नहीं […]
गोला : झारखंड सामुदायिक पारा शिक्षक संघ के तत्वावधान में मानदेय भुगतान को लेकर पारा शिक्षकों ने बीआरसी भवन में तालाबंदी की. पारा शिक्षकों का कहना था कि विभाग की लापरवाही के कारण मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत तिवारी ने कहा कि जब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया जायेगा, तब तक अनिश्चितकालीन बीआरसी भवन में तालाबंदी जारी रहेगी.
आगे भूख हड़ताल भी की जायेगी. पारा शिक्षकों का कहना है कि छह माह से मानदेय नहीं मिलने से इनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. मौके पर विमलेश कुमार, कमलनाथ महतो, संजय, मेहीलाल हांसदा, मदन महथा, उषा कुमारी, शीला , दिगेश्वर आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




