रवींद्र संगीत पर थिरके बच्चे

Updated at : 11 May 2014 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
रवींद्र संगीत पर थिरके बच्चे

सिल्ली : गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 153वीं जयंती शुक्रवार को झालदा टेंपो गली में धूमधाम से मनायी गयी. सेवा झालदा के तत्वावधान में आयोजित इस जयंती समारोह में लोगों ने गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी, […]

विज्ञापन

सिल्ली : गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 153वीं जयंती शुक्रवार को झालदा टेंपो गली में धूमधाम से मनायी गयी. सेवा झालदा के तत्वावधान में आयोजित इस जयंती समारोह में लोगों ने गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी, फिर वक्ताओं ने गुरु टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डाला गया. इसके बाद झालदा शहर के स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

इसमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए. उनकी प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा. देर रात तक चले इस कार्यक्रम में एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम में शामिल करीब 92 बच्चों को पुरस्कार देकर सेवा के सदस्यों ने सम्मानित किया. मौके पर झालदा नगरपालिका के चेयरमैन प्रदीप कर्मकार, पूर्व सहायक चेयरमैन श्याम चंद्र, समाजसेवी श्यामापदो सेन, झालदा के सहायक निरीक्षक प्रदीप मंडल व आशीष मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा के सचिव महेंद्र कुमार रूंगटा, गौरव गुप्ता, विभाष ओझा, सोमनाथ पोद्दार, अमर चटर्जी, बांसुरी चंद्र, सिद्घेश्वर, युवराज नंदी, विश्वजीत साहा, प्रदीप कोमल, आनंद रूंगटा, उत्पल मोदक सहित अन्य की भूमिका सराहनीय रही.

सम्मानित हुए : समारोह में उन शिक्षकों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने सेवा द्वारा संचालित फ्री कोचिंग (मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए) में अपनी सेवाएं दी थीं. सम्मानित होने वालों में संदीप बनर्जी, देवाशीष सिन्हा, संदीप चैन, मृणमय, प्रमाणिक, अशोक कुमार महतो व प्रशांतो गोलदार सहित अन्य शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola