209 कोबरा बटालियन ने एक चेकडैम बना कर कांची नदी को जीवंत किया

Updated at : 21 Feb 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
209 कोबरा बटालियन ने एक चेकडैम बना कर कांची नदी को जीवंत किया

सरकारी तंत्र को सीख लेने की जरूरत. खूंटी : एक तरफ सरकार जिला में जल संरक्षण के लिए डोभा के निर्माण बड़े पैमाने पर किया है. करोड़ों रुपये खर्च किये हैं. चेकडैम भी सरकार हर वर्ष बनाती है. पर उपयोगिता नहीं के बराबर है. किंतु खूंटी के फूदी स्थित 209 कोबरा बटालियन ने मृत हो […]

विज्ञापन
सरकारी तंत्र को सीख लेने की जरूरत.
खूंटी : एक तरफ सरकार जिला में जल संरक्षण के लिए डोभा के निर्माण बड़े पैमाने पर किया है. करोड़ों रुपये खर्च किये हैं. चेकडैम भी सरकार हर वर्ष बनाती है. पर उपयोगिता नहीं के बराबर है.
किंतु खूंटी के फूदी स्थित 209 कोबरा बटालियन ने मृत हो चुके जोड़ा पुल के कांची नदी पर महज कुछ लाख रुपये खर्च कर चेकडैम का निर्माण करा करा उसे जीवंत कर दिया. चेकडैम के निर्माण से नदी में जल-जमाव काफी हो गया है. साथ ही संबंधित बटालियन परिसर में पानी की समस्या दूर हो गयी है.
खूंटी से रांची जाने के क्रम में लोग जोड़ पुल के कांची नदी में जल जमाव व चेकडैम को देखते हैं तो कहते हैं कि डोभा निर्माण की जगह ऐसे ही हो तो जल संरक्षण के साथ-साथ नदियों का अस्तित्व भी बना रहेगा. यहां कई लोग मछली मार कर भी जीविकोपार्जन कर रहे हैं. उक्त चेकडैम के निर्माण से 209 कोबरा बटालियन के करीब एक हजार जवानों को पानी आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है. नदी पर बने इंटेक वेल से पानी को शुद्ध कर बटालियन परिसर में लिफ्टिंग कर पाइप लाइन से पहुंचाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola