बजरंगबली झंडा से पटा बूंडू नगर

Updated:
विज्ञापन
बजरंगबली झंडा से पटा बूंडू नगर

रामनवमी त्योहार को लेकर बुंडू सहित पूरे पांच परगना में तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

बुंडू. रामनवमी त्योहार को लेकर बुंडू सहित पूरे पांच परगना में तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी धार्मिक स्थलों को बजरंगबली झंडा श्री राम के झंडे से सजाया गया है. गांव से शहर चौक-चौराहे को बजरंगी झंडा से पट गया है. गांव से शहर में रामनवमी की भक्ति में दिखने लगी है. भक्ति में गाने का स्वर से भक्तों में श्रद्धा भक्ति के भावना बड़ी है. विभिन्न गांव में नवरात्र रामचरित मानस कथा पाठ प्रवचन, भागवत कथा महायज्ञ, का आयोजन किया गया है. प्रदेश का सबसे प्राचीन कालीन प्रसिद्ध हाराडीह स्थित महामाया मंदिर प्रांगण में पंडित अनिरुद्ध चक्रवर्ती की ओर से नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष शामिल हुए हैं. इसके अलावा बुंडू के विष्णु मंदिर परिसर, रेलाडीह, काची के राम मंदिर, प्राचीन कालीन प्रसिद्ध देवी स्थल देवडी मंदिर, बामलडीह प्राचीन दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया है. बुंडू नगर में विशाल सुबह यात्रा निकाली जाएगी.

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola