खूंटी जिला ओडीएफ लक्ष्य के करीब, शौचालय निर्माण ठहरा
Updated at : 21 Feb 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : स्वच्छ भारत मिशन के तहत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन खूंटी जिले को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जाना था, लेकिन यह लक्ष्य अब तक पूरा नहीं हो सका है़ जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने का लक्ष्य फिलहाल अधर में है़ जिले के कुछ गांवों में […]
विज्ञापन
खूंटी : स्वच्छ भारत मिशन के तहत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन खूंटी जिले को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जाना था, लेकिन यह लक्ष्य अब तक पूरा नहीं हो सका है़ जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने का लक्ष्य फिलहाल अधर में है़
जिले के कुछ गांवों में सरकारी योजनाओं में ग्रामीणों के द्वारा असहयोग किये जाने के कारण उन गांवों में शौचालय निर्माण कार्य ठप हो गया है, जिससे जिला प्रशासन लक्ष्य के करीब पहुंच कर भी पीछे है़
जिले में कुल 81504 शौचालय के निर्माण का लक्ष्य था, जिसमें से 79325 पूर्ण कर लिया गया है़ अब महज 2179 शौचालय निर्माण करना शेष रह गया है़
17 गांवों में नहीं हो रहा शौचालय निर्माण
जिले के लगभग 17 गांवों में शौचालय निर्माण नहीं हो रहा है़ जिसमें कोचांग पंचायत के 10 गांव, भंडरा के तीन गांव, सिलादोन के तीन गांव और हेठगोवा का एक गांव शामिल है. उक्त गांवों में ग्रामीण शौचालय निर्माण सहित कई अन्य सरकारी योजनाओं में असहयोग कर रहे हैं. जिला प्रशासन उक्त गांवों के बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करने का प्रयास कर रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




