रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाते हुए मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा नये सोच व विश्वास से होगा राज्य का विकास

खूंटी: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को खूंटी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. कचहरी मैदान से शुरू हुई दौड़ को ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उन्होंने कहा कि आज के विशेष दिन पर सबों को संकल्प लेने की जरूरत है कि […]
एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहा कि रन फॉर यूनिटी आपसी एकता व भाईचारगी का कार्यक्रम है. जो सभी क्षेत्र, राज्य व देश के विकास में सदैव अग्रसर बने रहने का संदेश देता है. डीडीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल, एसडीओ प्रणव कुमार पाल, एसी रंजीत लाल ने कहा कि रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों की शिरकत, देश के प्रति एक अटूट प्रेम को दर्शाता है. रन फॉर यूनिटी दौड़ में खूंटी के लगभग सभी स्कूलों के विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों शामिल हुए. दौड़ कचहरी मैदान से शुरू होकर नेताजी चौक तक गयी, फिर कचहरी मैदान वापस आकर समाप्त हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




