कोयलांचल में चुनाव प्रचार का शोर थमा

खलारी : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार का शोर थम गया. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. कार्यकर्ता अब मतदान के दिन की रणनीति बनाने में लग गये हैं. बीएलओ द्वारा मतदाता परची बांटे जाने के बावजूद सभी दलों […]
खलारी : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार का शोर थम गया. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. कार्यकर्ता अब मतदान के दिन की रणनीति बनाने में लग गये हैं. बीएलओ द्वारा मतदाता परची बांटे जाने के बावजूद सभी दलों के कार्यकर्ता घर-घर मतदाता परची पहुंचा रहे हैं.
खलारी में तीन मॉडल बूथ
खलारी. खलारी में कुल 53 बूथों में से तीन मॉडल बूथ होंगे. इस संबंध में खलारी बीडीओ रोहित सिंह ने बताया कि प्रखंड के बूथ संख्या 26, 27 व 28 को मॉडल बूथ बनाया गया है. ये तीनों बूथ डीएवी खलारी में हैं. उक्त बूथों पर मतदान करने आनेवाले लोगों को गुलाब फूल देकर स्वागत किया जायेगा. बूथ पर मतदाताओं के लिए शरबत व वेटिंग रूम की भी व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




