पिपरवार के तीन पंचायतों में मतदान आज

पिपरवार : चतरा संसदीय क्षेत्र के लिए 10 अप्रैल को होनेवाले मतदान की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतदान कर्मियों का दल बुधवार को कल्याणपुर स्थित कलस्टर सेंटर में पहुंच गया. पिपरवार थाना क्षेत्र के तीन पंचायतों के आठ मतदान केंद्रों पर होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सशस्त्र जवानों […]
पिपरवार : चतरा संसदीय क्षेत्र के लिए 10 अप्रैल को होनेवाले मतदान की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतदान कर्मियों का दल बुधवार को कल्याणपुर स्थित कलस्टर सेंटर में पहुंच गया. पिपरवार थाना क्षेत्र के तीन पंचायतों के आठ मतदान केंद्रों पर होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सशस्त्र जवानों की टुकड़ी पहुंच चुकी है.
कहां-कहां होगा मतदान : चतरा लोकसभा अंतर्गत पिपरवार थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कल्याणपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 331, उमवि सरैया केंद्र संख्या 332, उर्दू उमवि, बहेरा केंद्र संख्या 333 व 334, पंचायत भवन, हेंजदा केंद्र संख्या 335, उमवि, कुटकी केंद्र संख्या 336 व उमवि, बेंती के केंद्र संख्या 337 व 338 में वोट डाले जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




