केबुल कटने से परेशान हैं बीएसएनएल उपभोक्ता

खलारी : खलारी व पिपरवार में बीएसएनएल की संचार सेवा चरमरायी हुई है. बार-बार केबुल कटने की वजह से एक माह में पंद्रह दिन बीएसएनएल की संचार सेवा बाधित रहती है. 25 मार्च की शाम बाजारटांड में केबुल कटने से बीएसएनएल की सेवा ठप हो गयी. इस सप्ताह में ऐसा दूसरी बार हुआ है. बताया […]
खलारी : खलारी व पिपरवार में बीएसएनएल की संचार सेवा चरमरायी हुई है. बार-बार केबुल कटने की वजह से एक माह में पंद्रह दिन बीएसएनएल की संचार सेवा बाधित रहती है.
25 मार्च की शाम बाजारटांड में केबुल कटने से बीएसएनएल की सेवा ठप हो गयी. इस सप्ताह में ऐसा दूसरी बार हुआ है. बताया जाता है कि बीएसएनएल का केबुल बिछाने में गड़बड़ी की वजह से ऐसा हो रहा है. सड़क किनारे पांच फीट गड्ढा खोद कर केबुल बिछाना है, लेकिन ठेकेदार ने दो-तीन फीट गड्ढा खोद कर ही केबुल बिछा दिया है. यही वजह है कि सड़क निर्माण के दौरान बार-बार केबुल कट जाता है. जंगलों में तो एक फीट गड्ढा खोद कर केबुल बिछाया गया है.
बारिश होने पर मिट्टी बह जाने से केबुल बाहर निकल जाता है, जिससे चोर उसे आसानी से काट लेते हैं. समाचार लिखे जाने तक केबुल ठीक करने का काम चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




