प्रखंडों में सामाजिक अंकेक्षण शुरू

Updated at : 07 Jun 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंडों में सामाजिक अंकेक्षण शुरू

खूंटी : सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता व ग्रामीणों में विश्वास बढ़ाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में चल रही विभिन्न योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण मंगलवार से शुरू हुआ. इसके तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 का द्वितीय व प्रथम चरण का जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण- सह- जनसुनवाई हुई. इसमें मनरेगा, 14वें वित्त आयोग से […]

विज्ञापन
खूंटी : सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता व ग्रामीणों में विश्वास बढ़ाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में चल रही विभिन्न योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण मंगलवार से शुरू हुआ. इसके तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 का द्वितीय व प्रथम चरण का जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण- सह- जनसुनवाई हुई. इसमें मनरेगा, 14वें वित्त आयोग से संबंधित अन्य चयनित पंचायतों में संचालित योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण किया जा रहा है.
अंकेक्षण के लिए प्रखंड समन्वयक सदस्य के रूप में निम्न पदाधिकारियों को चयनित किया गया है, जो आवंटित प्रखंडों में जनसुनवाई की प्रक्रिया संचालित करेंगे. अपर समाहर्ता को तोरपा प्रखंड, परियोजना निदेशक आइटीडीए को खूंटी, अनुमंडल पदाधिकारी को मुरहू, भूमि उप समाहर्ता को रनिया, जिला कल्याण पदाधिकारी को अड़की एवं श्री रवींद्र गागराई, कार्यपालक दंडाधिकारी को कर्रा का प्रखंड समन्वयक सदस्य बनाया गया है.
उपायुक्त मनीष रंजन के मुताबिक सामाजिक अंकेक्षण-सह-जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन व योजनाओं में अपेक्षित सुधार करना है. सामाजिक अंकेक्षण-सह-जनसुनवाई में संबंधित पंचायतों के मनरेगा संबंधित कर्मी, संबंधित प्रखंडों के बीडीओ, भुगतान एजेंसी से संबंधित अधिकारी, पंचायत स्तर पर जनसुनवाई के सरकारी एवं गैर सरकारी ज्यूरी/पैनल के सदस्य, सभी क्रियान्वयन एजेंसी के प्रखंड व जिला स्तरीय पदाधिकारी, सामाजिक अंकेक्षण से संबद्ध ग्राम/प्रखंड स्रोत व्यक्ति, विशिष्ट प्रकार की शिकायत के लिए शिकायतकर्ता आदि उपस्थित रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola