जेपीएससी घोटाला: आरोपी ब्रजकुमार राम को रिमांड पर लेगी सीआईडी
jpsc ऑफिस गोल घेरे में ब्रजकुमार राम
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी ब्रजकुमार राम को सीआईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इस मामले में गलत तरीके से नियुक्ति दिलाने की साजिश का आरोप है. पूछताछ में कई अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है.
पंकज त्रिपाठी की रिपोर्ट
JPSC Scam Case: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी ब्रजकुमार राम को सीआईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. रिमांड पर लेने की औपचारिकता सीआईडी ने पूरी कर ली है. इसके लिए न्यायालय में आवेदन दिया जाएगा.
पूर्व सदस्य के पीए हैं ब्रजकुमार
उल्लेखनीय है कि ब्रजकुमार राम जेपीएससी की पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य के पीए (निजी सहायक) रह चुके हैं. सीआईडी ने सोमवार को इनकी गिरफ्तारी की थी.
अभ्यर्थियों को गलत तरीके से नियुक्ति दिलाने की साजिश का आरोप
इन पर जेपीएससी अभ्यर्थियों को गलत तरीके से नियुक्ति दिलाने की साजिश का हिस्सा रहने का आरोप है. बताया जा रहा है कि पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं. बता दें कि जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में अनियमितता को लेकर सीआईडी लगातार जांच कर रही है और अब तक इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: तिलैया में बैंक लूट की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल; तीन गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









