Jharkhand Politics: विधायक दल की बैठक में नाराज दिखे सीएम चंपाई सोरेन

Updated:
विज्ञापन

Champai Soren

Jharkhand Politics: झारखंड में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी तय मानी जा रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Politics: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और RJD गठबंधन ने बुधवार को विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नेता चुन लिया है. बैठक में हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया. विधायक प्रदीप यादव ने विधायक दल की बैठक के बाद बताया, हमने अपना नया नेता चुन लिया है. खबर है कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन शाम में राज्यपाल से मिलने वाले हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि बैठक में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सत्ता परिवर्तन को लेकर थोड़ी नाराजगी जताई. हालांकि बाद में हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया.

समन्वय समिति के चेयरमैन बन सकते हैं चंपाई सोरेन

हेमंत सोरेन के फिर से मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में मौजूदा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को समन्वय समिति का चेयरमैन बनाया जा सकता है. इधर विधायक दल की बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट डाला और लिखा, INDIA गठबंधन के विधायक दल की बैठक में सभी सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक हुई.

हिमंत बिस्वा सरमा ने सत्ता परिवर्तन को लेकर साधा निशाना

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड में सत्ता परिवर्तन की खबर पर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, झारखंड में झामुमो और कांग्रेस पार्टी द्वारा एक वरिष्ठ आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री पद से हटाना बेहद दुखद है. मुझे यकीन है कि झारखंड के लोग इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करेंगे और इसे दृढ़ता से खारिज करेंगे.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने दिया था इस्तीफा

रांची के बरियातु स्थित साढ़े 8 एकड़ की जमीन घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने 31 जनवरी 2024 को हेमंत सोरेने को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले हेमंत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. पिछले सप्ताह उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल गई.

निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन पर बोला था हमला, कहा- चंपाई सोरेन युग की समाप्ति

बीजेपी नेता और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने 3 जुलाई को एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने हेमंत सोरेन पर हमला करते हुए एक्स पर पोस्ट डाला था. बीजेपी सांसद ने लिखा, झारखंड में चंपाई सोरेन युग समाप्त, परिवारवादी पार्टी में परिवार के बाहर के लोगों का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है. काश आंदोलनकारी मुख्यमंत्री बिरसा भगवान से प्रेरित होकर भ्रष्टाचारी हेमंत सोरेन जी के खिलाफ खड़े हो पाते ?

Also Read: Hemant Soren: हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, चंपाई सोरेन को मिलेगी ये खास जिम्मेदारी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola