ePaper

जामताड़ा में बोले बसंत सोरेन- हां, पूरे झारखंड की जमीन हमारी है…, बाबूलाल मरांडी को दिया ये चैलेंज

Updated at : 10 Mar 2024 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
Basant Soren JMM Jharkhand

जामताड़ा में पुल शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते बसंत सोरेन.

झारखंड के पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन जामताड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर जमकर बरसे.

विज्ञापन

Basant Soren in Jamtara|झारखंड के पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन रविवार (10 मार्च) को जामताड़ा में थे. बराकर नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल के शिलान्यास समारोह के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा- हां, मैं कहता हूं कि झारखंड की पूरी जमीन हमारी है. बाबूलाल मरांडी पर व्यक्तिगत हमला करते हुए बसंत सोरेन ने पूछा- तुम्हारा वजूद क्या है?

बाबूलाल मरांडी पर बसंत सोरेन ने जमकर साधा निशाना

बसंत सोरेन ने जामताड़ा को धनबाद जिले के निरसा से जोड़ने वाले बराकर नदी पर प्रस्तावित पुल की जरूरत पर प्रकाश डाला. साथ ही भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर जमकर निशाना साधा. उन पर व्यक्तिगत हमले भी किए. कहा कि पिछले दिनों एक नौटंकी वाला यहां आया था. बहुत भीड़ हुई थी उसकी जनसभा में. उन्होंने कहा कि ये हायर किया हुआ (भाड़े पर लाया गया) नौटंकीवाला है.

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी को बताया नौटंकीवाला

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और झारखंड सरकार के मंत्री ने कहा कि वह नौटंकीवाला बार-बार और जोर-जोर से चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा था- अबकी बार 400 पार. अबकी बार 400 पार. यही नौटंकीवाला चिल्ला-चिल्लाकर यह भी कह रहे थे कि सोरेन परिवार परिवारवाद करता है. झामुमो नेता हेमंत सोरेन जमीन लूटता है. साहिबगंज से लेकर बहरागोड़ा तक हेमंत सोरेन की जमीन की तलाश कर रहा है.

Also Read : Jamtara: बराकर नदी पर झारखंड के सबसे बड़े 4 लेन पुल का चंपाई सोरेन ने किया शिलान्यास, परिसंपत्तियों का वितरण

हर जगह हेमंत सोरेन है, तो जमीन कौन-सी तलाश रहे हो : बसंत

बसंत सोरेन ने कहा- हां, हम कहते हैं कि झारखंड की पूरी जमीन हमारी है. झारखंड की पूरी भूमि हेमंत सोरेन की भूमि है. तुम्हारा वजूद क्या है? बसंत ने कहा कि हेमंत सोरेन ने हमेशा एक बात कही है कि हर घर में हेमंत है. उन्होंने कहा कि जब हर घर में हेमंत है, तो तुम हेमंत को ढूंढ़ रहे हो साहिबगंज से बहरागोड़ा? झारखंड में तो हर जगह हेमंत सोरेन है. फिर कौन-सी जमीन तलाश रहे हो.

इनके परिवार की जगह ब्लैंक है

बसंत सोरेन यहीं नहीं रुके. उन्होंने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि इनका तो परिवार ही नहीं है. इनके परिवार की तलाश करेंगे, तो पता चलेगा कि सब जगह ब्लैंक (खाली) है. परिवार का कोई अता-पता नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि वो व्यक्ति परिवार को क्या समझेगा, जिसका अपना परिवार है ही नहीं. और ये लोग परिवारवाद की बात करते हैं.

बाबूलाल मरांडी को दी लोकसभा चुनाव जीतने की चुनौती

बसंत सोरेन ने जामताड़ा के वीरग्राम फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी को एक चैलेंज भी दिया. उन्होंने चुनौती दी कि बाबूलाल मरांडी झारखंड की 14 में से किसी एक लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर और वहां से जीतकर दिखा दें. बता दें कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जामताड़ा में 263.88 करोड़ की लागत से बनने वाले उच्चस्तरीय सेतु का शिलान्यास किया.

झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण करा रहा पुल का निर्माण

इस 4 लेन पीएससी ब्रिज की कुल लंबाई 2,984 मीटर होगी. इसमें सेतु की लंबाई 1,584 मीटर और पहुंच पथ की लंबाई 1400 मीटर है. इसका निर्माण झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कराया जा रहा है. इससे जामताड़ा और धनबाद के बीच की दूरी काफी घट जाएगी. साथ ही धनबाद और पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन से कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola