नशा मुक्ति को लेकर ग्रामीणों को दिलायी गयी शपथ

Updated:
विज्ञापन
नशा मुक्ति को लेकर ग्रामीणों को दिलायी गयी शपथ

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के जसायडीह आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार की सुबह नशा मुक्ति अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के जसायडीह आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार की सुबह नशा मुक्ति अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व सीओ सह सीडीपीओ चोनाराम हेंब्रम एवं महिला पर्यवेक्षिका मीनू हांसदा ने संयुक्त रूप से किया. नशा मुक्ति को लेकर रैली निकाली गयी, जिसमें बच्चों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित हुई. इस दौरान शराब, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी. सीओ ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार एवं समाज को प्रभावित करता है. उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने एवं अपने बच्चों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की. महिला पर्यवेक्षिका मीनू हांसदा ने कहा कि स्वस्थ एवं शिक्षित समाज के निर्माण के लिए नशा मुक्त वातावरण आवश्यक है. अंत में उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं एवं बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गयी. मौके पर आंगनबाड़ी सेविका मौली सेन, सहायिका मुन्नी सोरेन आदि मौजूद थीं.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola