दो बाइकों की टक्कर में एक बच्चा सहित चार लोग घायल

Updated at : 15 May 2024 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में एक बच्चा सहित चार लोग घायल

मधुबन गांव के समीप दो बाइक की आमने- सामने हुई टक्कर में एक बच्चा सहित चार लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

नारायणपुर. मधुबन गांव के समीप दो बाइक की आमने- सामने हुई टक्कर में एक बच्चा सहित चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम जामताड़ा थाना क्षेत्र के चालना गांव निवासी कालू अंसारी बीबी, बच्चा सबीरण बीबी और मिन्नत खातून के साथ केंदुआडीह से अपने घर चालना जा रहे थे. वहीं तारासठिया गांव निवासी मंसूर अंसारी अपने भाई साजिद अंसारी के साथ तारासठिया से केंदुआडीह जा रहे थे. इसी बीच मधुबन जंगल के समीप घुमावदार सड़क रहने के कारण दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें कालू अंसारी, सबीरन बीबी एवं उनके बच्चे मिन्नत खातून घायल हो गये. साथ ही दूसरे बाइक में सवार मंसूर अंसारी और साजिद अंसारी भी घायल हुए हैं. सभी को ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर उपचार के लिए लाया गया. चिकित्सक ने बताया कि कालू अंसारी, सबीरन बीबी और मंसूर अंसारी को गंभीर चोट लगी है. सभी घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola