ट्रेन में ये सामान ले जाना पड़ेगा भारी, अब लगेगा ₹10000 तक जुर्माना
Photo: AI
Indian Railways New Rules: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए नियम सख्त किए हैं. जानिए कौन-सा सामान ट्रेन में ले जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगेगा.
Indian Railways New Rules: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों को और सख्त कर दिया है. जून 2026 से लागू हुए जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) अधिनियम, 2026 के तहत ट्रेन में खतरनाक या प्रतिबंधित (banned) सामान ले जाने वालों पर अब पहले से कहीं ज्यादा जुर्माना लगाया जाएगा. रेलवे का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है.
कौन-सा सामान ले जाना होगा महंगा?
रेलवे अधिनियम की संशोधित धारा 165 के अनुसार, यदि कोई यात्री ट्रेन में ज्वलनशील, विस्फोटक या अन्य खतरनाक समान लेकर यात्रा करता पाया जाता है, तो उस पर कम से कम 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.
प्रतिबंधित सामान में शामिल हैं:
- पेट्रोल, डीजल और केरोसिन
- गैस सिलेंडर और स्टोव
- पटाखे और आतिशबाजी का सामान
- एसिड और संक्षारक रसायन
- माचिस और सिगरेट
- अन्य ऐसी वस्तुएं जो यात्रियों या रेलवे संपत्ति के लिए खतरा बन सकती हैं
रेलवे अधिकारियों को ऐसे सामान जब्त करने का भी अधिकार होगा.
नियम तोड़ने पर क्या होगा?
यदि प्रतिबंधित सामान की वजह से किसी यात्री, रेलवे कर्मचारी या रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी. इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति सामान हटाने से इनकार करता है या निर्धारित जुर्माना नहीं भरता, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. ऐसे मामलों में:
- एक साल तक की जेल हो सकती है
- कम से कम 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है
- या दोनों सजा एक साथ दी जा सकती हैं
टिकट और यात्रा से जुड़े नियम भी बदले?
सिर्फ खतरनाक सामान ही नहीं, रेलवे ने कई अन्य उल्लंघनों के लिए भी जुर्माने बढ़ा दिए हैं.
| उल्लंघन | नया जुर्माना |
| बिना टिकट या गलत तरीके से यात्रा | किराए के अलावा कम से कम 500 रुपये |
| दूसरे व्यक्ति के टिकट पर यात्रा | कम से कम 500 रुपये और टिकट जब्त |
| महिलाओं के कोच में पुरुषों की यात्रा | 2,500 रुपये |
| ट्रेन या स्टेशन पर धूम्रपान | 2,000 रुपये |
| अनधिकृत फेरी, भीख मांगना | 2,000 रुपये |
| नशे में हंगामा या अभद्र व्यवहार | सख्त जुर्माना |
रेलवे ने सख्ती क्यों बढ़ाई?
रेलवे के अनुसार, ट्रेनों में खतरनाक सामान ले जाने से आग लगने, विस्फोट होने और अन्य गंभीर हादसों का खतरा रहता है. हर दिन लाखों लोग रेल यात्रा करते हैं, इसलिए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना जरूरी है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपने सामान की जांच कर लें और किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को ट्रेन में लेकर न जाएं. नियमों का पालन करने से न केवल जुर्माने से बचा जा सकता है, बल्कि सभी यात्रियों की सुरक्षित यात्रा भी सुनिश्चित की जा सकती है.
ये भी पढ़ें: 140 अंक फिसला सेंसेक्स, 24068 पर खुला निफ्टी! क्या बाजार लेगा अब यू-टर्न?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










