Oracle में हजारों कर्मचारियों की छंटनी, सुबह 6 बजे आया Email और खत्म हो गई नौकरी
Oracle बिल्डिंग और कर्मचारी सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Oracle Layoff Company Employees: मशहूर कंपनी Oracle ने अमेरिका, भारत और दूसरे देशों में हजारों कर्मचारियों की छंटनी की है. कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में Oracle के कर्मचारियों की संख्या करीब 13 फीसदी कम हो गई. एक साल पहले कंपनी में 1.62 लाख कर्मचारी थे, जो घटकर लगभग 1.41 लाख रह गए.
Oracle Layoff Company Employees: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Oracle एक बार फिर चर्चा में है. वजह है कंपनी की बड़ी छंटनी. इस साल मार्च में हजारों कर्मचारियों को सुबह करीब 6 बजे ईमेल मिला, जिसमें बताया गया कि कंपनी ने उनकी भूमिका खत्म करने का फैसला किया है. एक साधारण ईमेल ने हजारों लोगों की जिंदगी बदल दी और टेक इंडस्ट्री में AI को लेकर चल रही बहस को और तेज कर दिया.
Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, Oracle के कुल कर्मचारियों की संख्या में 13 फीसदी की गिरावट आई है. कंपनी में एक साल पहले 1.62 लाख कर्मचारी थे, जो अब घटकर करीब 1.41 लाख रह गए हैं. इसे Oracle के इतिहास की सबसे बड़ी वर्कफोर्स कटौती में से एक माना जा रहा है.
Oracle Layoff Company Employees: क्यों हुई इतनी बड़ी छंटनी?
Oracle का कहना है कि इसके पीछे कई वजहें हैं, जैसे कंपनी के प्रोडक्ट्स और मैनेजमेंट में बदलाव. कुछ कर्मचारियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं होना. दूसरी कंपनियों का अधिग्रहण (Acquisition). बिजनेस की नई रणनीति. सबसे बड़ी वजह AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बढ़ता इस्तेमाल.
नौकरी जाने वालों को क्या मिलेगा?
अमेरिका में जिन कर्मचारियों की नौकरी गई, उन्हें मुआवजे (Severance Package) के तौर पर पहले साल के लिए 4 हफ्ते की बेसिक सैलरी दी गई. इसके बाद जितने साल उन्होंने काम किया, हर साल के बदले 1 हफ्ते की अतिरिक्त सैलरी दी जाएगी. हालांकि यह अधिकतम 26 हफ्तों तक ही मिलेगी.
दूसरी बड़ी टेक कंपनियों की तुलना में Oracle का पैकेज काफी छोटा माना जा रहा है. Meta और Block जैसी कंपनियों ने इससे ज्यादा सैलरी और हेल्थ इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं दी थीं.
N+2 फॉर्मूले से मिलेगा मुआवजा
भारत में कर्मचारियों को आमतौर पर N+2 फॉर्मूला के तहत मुआवजा मिलने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि अगर किसी कर्मचारी ने 5 साल काम किया है, तो उसे लगभग 7 महीने की सैलरी के बराबर भुगतान मिल सकता है. हालांकि जिन कर्मचारियों के शेयर (RSUs) पूरी तरह वेस्ट नहीं हुए थे, वे उन्हें खो देंगे.
यह भी पढ़ें: बिना परीक्षा RBI में सीधी भर्ती, हर महीने मिलेंगे 1.5 लाख रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










