सुबह निकला था टहलने, शाम को नदी में मिला शव, सीवान में 22 साल के युवक की डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक की तस्वीर और सांकेतिक तस्वीर

Siwan Crime News : एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द गांव में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया. युवक सुबह घर से निकला था.

विज्ञापन

Siwan Crime News : (उमा शंकर) एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द गांव में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया. युवक सुबह घर से निकला था, लेकिन देर शाम उसका शव गांव के पूरब स्थित दाहा नदी से बरामद हुआ. शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह नदी की ओर गया था जावेद, फिर नहीं लौटा

मृतक की पहचान उसरी खुर्द गांव निवासी साहेब रजा के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार जावेद सोमवार की सुबह करीब छह बजे घर से नदी की ओर गया था. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

गुमशुदगी की सूचना के बाद मिली शव मिलने की खबर

परिजन पूरे दिन उसकी खोजबीन करते रहे. जब कहीं से कोई सुराग नहीं मिला तो देर शाम एमएच नगर थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया. इसी दौरान गांव के पूरब स्थित दाहा नदी में एक शव दिखाई देने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

नदी से बाहर निकाला गया शव, मची चीख-पुकार

ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया. शव की पहचान मोहम्मद जावेद के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मां, भाई और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं.

हाल ही में हुआ था लीवर संक्रमण का ऑपरेशन

ग्रामीणों ने बताया कि जावेद का कुछ समय पहले लीवर संक्रमण का ऑपरेशन हुआ था. ऑपरेशन के बाद वह शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो गया था और उसे अक्सर चक्कर आने की शिकायत रहती थी. आशंका जताई जा रही है कि नदी के किनारे जाने के दौरान चक्कर आने से वह पानी में गिर गया होगा, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई.

Siwan News: गांव में पसरा मातम, हर आंख हुई नम

युवा जावेद की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि वह मिलनसार स्वभाव का युवक था और सभी के साथ अच्छा व्यवहार करता था. उसकी मौत की खबर से गांव के लोग स्तब्ध हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Also Read : बिहार के प्रसिद्ध थावे मंदिर में बढ़ेंगी श्रद्धालुओं की सुविधाएं, 113 दुकानों के आवंटन की तैयारी, डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन