CRED से बनाई अरबों की दौलत, अब WhatsApp के CEO बने ₹15,000 करोड़ वाले कुणाल शाह!

Edited by Soumya Shahdeo
Updated:
विज्ञापन

Photo: Social Media

Kunal Shah Net Worth: CRED के CEO पद से हटने के बाद कुणाल शाह Meta के साथ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. जानिए उनकी संपत्ति और नई भूमिका के बारे में.

विज्ञापन

Kunal Shah Net Worth: भारतीय स्टार्टअप जगत के बड़े नामों में शामिल कुणाल शाह अब दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की कमान संभालने जा रहे हैं. Meta ने उन्हें WhatsApp का नया ग्लोबल CEO नियुक्त किया है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब Meta ने उनकी फिनटेक कंपनी CRED में 90 करोड़ डॉलर (करीब 8,550 करोड़ रुपये) का निवेश भी किया है.

कुणाल शाह ने सोमवार को घोषणा की कि वह CRED के CEO पद से हट रहे हैं और कंपनी की रोजमर्रा की जिम्मेदारियां अब मितेन संपत संभालेंगे. हालांकि, वह कंपनी के शेयरधारक बने रहेंगे.

आखिर कौन हैं कुणाल शाह?

मुंबई में जन्मे कुणाल शाह एक गुजराती कारोबारी परिवार से आते हैं. उनके पिता फार्मास्युटिकल कारोबार से जुड़े थे. दिलचस्प बात यह है कि कुणाल ने इंजीनियरिंग नहीं, बल्कि मुंबई के विल्सन कॉलेज से फिलॉसफी में BA किया था. बाद में उन्होंने NMIMS से MBA शुरू किया, लेकिन पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी. कम उम्र में ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था. उनका पहला बड़ा स्टार्टअप PaisaBack था. इसके बाद उन्होंने 2010 में FreeCharge की सह-स्थापना की, जिसे 2015 में Snapdeal ने करीब 2,800 करोड़ रुपये में खरीदा था.

CRED को कैसे बनाया बड़ा ब्रांड?

FreeCharge की बिक्री के बाद कुणाल शाह ने 2018 में CRED की शुरुआत की. कंपनी का मकसद समय पर क्रेडिट कार्ड बिल भरने वाले ग्राहकों को रिवॉर्ड देना था. आज CRED भारत की प्रमुख फिनटेक कंपनियों में शामिल है.

CRED से जुड़ी अहम बातेंआंकड़े
स्थापना2018
यूजर्स1.7 करोड़ से ज्यादा
FY25 रेवेन्यू2,735 करोड़ रुपये
वैल्यूएशन4.5 अरब डॉलर
Meta की हिस्सेदारीकरीब 20%

कंपनी अब भुगतान, लोन, बीमा, वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड जैसी कई सेवाएं दे रही है.

WhatsApp में क्या होगी नई जिम्मेदारी?

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, कुणाल शाह WhatsApp के बिजनेस मॉडल को और मजबूत बनाने पर काम करेंगे. इसमें विज्ञापन, सब्सक्रिप्शन सेवाएं और AI आधारित फीचर्स को बढ़ाने पर जोर रहेगा. वह WhatsApp के मौजूदा प्रमुख विल कैथकार्ट की जगह लेंगे, जिन्होंने करीब सात साल तक प्लेटफॉर्म का नेतृत्व किया. इस दौरान WhatsApp का यूजर बेस दोगुने से भी अधिक बढ़ा. कुणाल शाह ने कहा कि WhatsApp ने लंबा सफर तय किया है, लेकिन इसकी पूरी क्षमता अभी सामने आना बाकी है.

कितनी है कुणाल शाह की नेटवर्थ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में कुणाल शाह की अनुमानित नेटवर्थ करीब 15,000 करोड़ रुपये है.

उनकी संपत्ति के मुख्य स्रोत हैं:

  • CRED में उनकी हिस्सेदारी
  • FreeCharge की सफल बिक्री से मिला धन
  • 200 से अधिक स्टार्टअप्स में एंजेल निवेश
  • विभिन्न टेक कंपनियों में निवेश

दिलचस्प बात यह भी है कि कुणाल शाह लंबे समय तक CRED से बेहद कम प्रतीकात्मक वेतन लेने के लिए चर्चा में रहे हैं. Meta में उनकी नई भूमिका न केवल उनके करियर का बड़ा पड़ाव है, बल्कि यह भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: कच्छ को मिली हवाई सौगात! अडानी मुंद्रा एयरपोर्ट से मुंबई-गोवा के लिए शुरू हुई पहली फ्लाइट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola