दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

थाना परिसर में शहीद दिवस पर शोकसभा का आयोजन किया गया.
बिंदापाथर. थाना परिसर में शहीद दिवस पर शोकसभा का आयोजन किया गया. थाना प्रभारी बालाजी राजहंस सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. मौके पर बालाजी राजहंस ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजाद कराया. जीवन में कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं किया. कहा कि आज हम सभी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं. मौके पर उमेश सिंह, राकेश रंजन, राजू महतो, जयदेव मुर्मू, रतन हेंब्रम, जितेंद्र यादव आदि थे. पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई. बीडीओ मुरली यादव, प्रमुख अंजना हेंब्रम सहित अंचलकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. बीडीओ ने कहा कि राष्ट्रपिता आज भी जन-जन के दिलों हैं. उनके बताए सत्य और अहिंसा का मार्ग लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण है. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा, जेइ सुमन पंडित, कैलाश मंडल, जितेंद्र टुडू, अमित कुमार, रवि उरांव, समीर कुमार, गिरजा प्रसाद आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




