एमडीएम संचालन, स्वच्छता व सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
एमडीएम संचालन, स्वच्छता व सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

एमडीएम संचालन, स्वच्छता व सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बिंदापाथर. नाला प्रखंड के श्रीपुर संकुल संसाधन केंद्र में रविवार को रसोईया सह सहायिका का एक दिवसीय गैर आवासीय पुनश्चर्या प्रशिक्षण संपन्न हुआ. संकुल साधनसेवी बिधान चंद्र साधु और रेणुका पांडेय ने 19 विद्यालयों के 38 रसोईया सह सहायिकाओं को एमडीएम संचालन, मध्याह्न भोजन कार्यक्रम की अवधारणा, उद्देश्य, सफल क्रियान्वयन, स्वच्छता और सुरक्षा के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया. पोषण मूल्यों, स्थानीय पोषक तत्वों, पोषण वाटिका के उपयोग और स्थानीय सामग्रियों से मेनू में विविधता लाने पर भी जानकारी दी गई. इसके अतिरिक्त, अपशिष्ट प्रबंधन और सूखे व गीले कचरे के लिए अलग कूड़ेदानों के उपयोग पर भी प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर ममता सिंह, केतुवाला सिंह, कल्याणी मल्लिक, मौनिता सिंह, नीता कुमारी, प्रमिला महतो, सुचित्रा राणा, बिशाखा देवी, झांली देवी, गोलोकी सोरेन, हिरामनी सोरेन, श्यामली हांसदा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola